Google Analytics Meta Pixel
बाजार में अनिल अंबानी का जोरदार प्रदर्शन, मुकेश अंबानी भी रह गए पीछे

बाजार में अनिल अंबानी का जोरदार प्रदर्शन, मुकेश अंबानी भी रह गए पीछे

शेयर बाजार | भारतीय शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड तेजी आई है. गुरुवार को कारोबार के समय निफ्टी अपने ऑल टाइम पर पहुंच गया. वहीं, सेंसेक्स भी 86 हजार के आंकड़े को पार कर गया है. हालांकि, इस बीच देश के दिग्गज करोबारी अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर भी फोकस में हैं. लेकिन दिलचस्प बात है कि अनिल अंबानी ने शुरुआती कारोबार में बड़े भाई को पीछे छोड़ दिया है. जी हां, खबर लिखे जाने तक मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.31 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. कंपनी के स्टॉक 1,565.00 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अनिल अंबानी के शेयरो में तेजी है |

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर खबर लिखे जाने तक 2.68 फीसदी की तेजी के साथ 40.54 रुपये पर हैं. शेयरों में आज 1.06 रुपये की तेजी आई है. वहीं, अनिल अंबानी की दूसरी कंपनी रिलायंस इंफ्रा के शेयर भी बाजार की रैली में आज हरे-हरे हैं. कंपनी के शेयरों में अभी तेजी है. अंबानी की इस कंपनी के स्टॉक अभी करीब 5 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 165.85 रुपये पर हैं. वहीं, दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज जो कि मुकेश अंबानी की प्रमुख कंपनी है. उसके शेयरों में करीब 0.31 फीसदी की गिरावट आई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *