टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। यह निर्णय भारत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया कोलकाता में पहला टेस्ट हार चुकी है। ऐसे में 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण था।

गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन, 15 नवंबर को गर्दन में खिंचाव हो गया था। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में एक दिन रखने के बाद उन्हें 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *