सोना-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,323 रुपए गिरकर 1,22,561 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी 4,007 रुपए गिरकर 1,54,113 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।