Google Analytics Meta Pixel
फराह से लेकर विक्की तक सितारों ने दी शुभकामनाएं, राजकुमार–पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी

फराह से लेकर विक्की तक सितारों ने दी शुभकामनाएं, राजकुमार–पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने बेबी गर्ल के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही तमाम सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने प्यारी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य एक्टर्स भी बधाई संदेश लिख रहे हैं।

फराह खान ने कहा- ‘मैं हूं ना’
फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें पत्रलेखा की बेबी शावर के दौरान की हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसमें राजकुमार राव-पत्रलेखा यलो कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। फराह खान ने कैप्शन में लिखा, ‘दोनों को हार्दिक बधाई। जीवन के इस खूबसूरत चरण का आनंद लें और किसी भी बच्चे से जुड़ी सलाह के लिए याद रखें। मैं हूं ना।’

इन सितारों ने दी बधाई
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर कई सितारे बधाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, ‘बधाई हो, इश्वर भला करें।’ कृति सेनन ने कमेंट सेक्शन में कहा- ‘बधाई हो आप दोनों को।’ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बोला- ‘शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *