मुकेश भट्ट का बयान– ‘महेश भट्ट मेरे भगवान हैं’, विक्रम के आरोपों और अलगाव पर दिया बड़ा जवाब

मुकेश भट्ट का बयान– ‘महेश भट्ट मेरे भगवान हैं’, विक्रम के आरोपों और अलगाव पर दिया बड़ा जवाब

मुंबई: महेश भट्ट और मुकेश भट्ट बॉलीवुड की जोड़ी सबसे हिट निर्माता-निर्देशकों की जोड़ी में से रही है। भाइयों की इस जोड़ी ने मिलकर इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन लगभग तीन दशकों तक विशेष बैनर के तले मिलकर फिल्में बनाने वाले ये दोनों भाई साल 2021 में अलग हो गए। अलग होने के बाद पहली बार अब मुकेश भट्ट ने भाई महेश भट्ट और विक्रम भट्ट को लेकर बात की है। साथ ही उनके साथ अपने रिश्ते और अलग होने की वजह को भी साझा किया है।

मैं महेश भट्ट का दिल से सम्मान करता हूं
लेहरन रेट्रो के साथ हालिया बातचीत के दौरान मुकेश भट्ट का कहना है कि उनके अलग होने में दोनों का ही फायदा था। अलगाव पर मुकेश ने कहा कि मेरे मन में उनके प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मेरी तरफ से ऐसी कोई कड़वाहट नहीं है। वह भोले हैं और लोगों के निहित स्वार्थ थे कि इन भाइयों को कैसे अलग किया जा सकता है। मैं किसी की बातों में नहीं आता। महेश भट्ट मेरे भगवान हैं, वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा। मैं यह जुमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *