मुंबई: अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं। वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें दोबारा ट्रोल किया। दरअसल, एक वायरल वीडियो में अर्जुन पैपराजी पर नाराज होते दिखे। जानिए, क्या है पूरा मामला?
अर्जुन कपूर पैपराजी पर हुए गुस्सा
पैपराजी ने अर्जुन कपूर को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया। एक्टर से फोटो क्लिक करवाने को कहा था तो पोज देने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच अचानक कुछ फैंस आकर उनके साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। फैंस को देखकर पैपराजी चिल्लाए और अर्जुन कपूर से दूर हटने को कहने लगे। यह देखकर अर्जुन नाराज हो गए। वह पैपराजी को चुप रहने के लिए कहते दिखे