मुंबई: राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास बीते दिनों जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों की सुरक्षा की कामना की थी। आज बुधवार को हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी और कहा कि ऐसी घटना कहीं ना हो।
नागरिकों के लिए मांगी दुआ
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है।