नई दिल्ली: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा (Sanatan Hindu Ekta Padyatra) शनिवार को अपने दूसरे दिन फरीदाबाद पहुंच गई है. दिल्ली से शुरू हुई यह पदयात्रा 10 दिनों तक चलेगी और 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में समाप्त होगी. बाबा की पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भक्तों की भीड़ उमड़ती जा रही है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हजारों श्रद्धालु सनातन एकता के इस संदेश को लेकर शामिल हो रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, शनिवार 8 नवंबर को यह पदयात्रा फरीदाबाद के बा