पाक सरकार के मंत्री आतंकी सईद की शरण में, पीएमएमएल नेताओं से मिले

पाक सरकार के मंत्री आतंकी सईद की शरण में, पीएमएमएल नेताओं से मिले

इस्लामबाद। आतंकी हाफिज सईद फिर राजनीति में सक्रिय हो रहा है और अब इसमें खुद पाकिस्‍तान सरकार के मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। पीएम शहबाज शरीफ के करीबी और गृह राज्‍य मंत्री तालाल चौधरी हाल ही में हाफिज सईद की प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के राजनीतिक विंग पाकिस्‍तान मरकजी मुस्लिम लीग के दफ्तर पहुंचे। ये दफ्तर पंजाब के फैसलाबाद में है।
तालाल चौधरी का पीएमएमएल हाउस में जाकर वहां के नेताओं से मुलाकात करना पाकिस्‍तान में राजनीतिक गलियारों में बड़ा संदेश माना जा रहा है। इसे शहबाज सरकार की ओर से हाफिज सईद के संगठन को ऑफिशियल संरक्षण देने जैसा कदम बताया जा रहा है। हाफिज सईद वही शख्स है जिसे मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है और जो इस समय लाहौर की कोट लखपत जेल में आतंकी फंडिंग के मामलों में सजा काट रहा है।
पीएमएमएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और राष्‍ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने राष्‍ट्रीय एकता, राजनीतिक स्थिरता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निरंतरता पर जोर दि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *