अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों में उलझन- विमान गिरने की गिनती बदली

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों में उलझन- विमान गिरने की गिनती बदली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था. ट्रंप ने इस बार दावे में थोड़ा बदलाव भी किया है. फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित अमेरिका बिजनेस फोरम में ट्रंप ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में 8 फाइटर जेट गिरे थे. इससे पहले वह 7 फाइटर जेट गिरने की बात कह चुके हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे.

18 जुलाई को ट्रंप ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच झड़प में 5 विमान मार गिराए गए. वहीं 25 अगस्त को 7 विमान गिरने का दावा किया था. पिछले कुछ महीनों में ट्रंप 60 से ज्यादा बार ये दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों को धमकी दी कि अगर युद्ध नहीं रुका तो वह ट्रेड डील रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *