टैरिफ विरोधी एड से ट्रंप के भड़कने पर बैकफुट पर आए कनाडाई पीएम कार्नी, मांग ली माफी

टैरिफ विरोधी एड से ट्रंप के भड़कने पर बैकफुट पर आए कनाडाई पीएम कार्नी, मांग ली माफी

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) के एक बयान को कनाडा द्वारा एडिट करके चलाने पर ट्रंप नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कनाडा के ऊपर टैरिफ (Tariff) लगाने का ऐलान कर दिया था। अब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Canadian OM Mark Carney) का कहना है कि उन्होंने टैरिफ विरोधी उस ए़ड के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांग ली है।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत महासागर आर्थिक सहयोग के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू पहुंचे कनाडाई प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से माफी मांग ली थी। राष्ट्रपति नाराज थे, अब जहां तक अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता की बात है, तो जब वह (अमेरिका) तैयार होगा। बातचीत फिर से शुरु हो जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *