व्यापार: केंद्र सरकार ने पीली मटर के आयात पर एक नवंबर से 30 फीसदी शुल्क लगा दिया है। हालांकि, 31 अक्तूबर या उससे पहले के बिल वाली खेप को इससे बाहर रखा गया है यानी इनके आयात पर शून्य शुल्क लगेगा। राजस्व विभाग ने एक अधिसूचना में कहा, अगर बिल ऑफ लैडिंग एक नवंबर, 2025 को या उसके बाद जारी किया जाता है, तो पीली मटर के आयात पर 10 फीसदी मानक दर और 20 फीसदी प्रतिशत कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (एआईडीसी) लगेगा। सरकार ने मई में मार्च, 2026 तक पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी।
ब्रोकरों के लिए एक दिन में निपटान की सीमा बढ़ी
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने योग्य स्टॉक ब्रोकरों (क्यूएसबी) के लिए वैकल्पिक टी+0 (कारोबार के दिन) निपटान के कार्यान्वयन हेतु जरूरी प्रणालियां स्थापित करने का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसे एक नवंबर से लागू किया जाना था। दिशा-निर्देश बाद में जारी किया जाएगा। अप्रैल में सेबी ने वैकल्पिक टी+0 रोलिंग निपटान के कार्यान्वयन की सम