कैमरुन । आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष पॉल बिया ने फिर कैमरून के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद उन्हें देश का विजेता और निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया गया। इस जीत के बाद पॉल बिया अपना आठवां कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। अनुमान है कि मौजूदा कार्यकाल पूरा होने तक उनकी उम्र 100 वर्ष के करीब होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक बिया को 53.66 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि उनके