नई दिल्ली। पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) में मरुस्थल से लेकर गुजरात (Gujrat) के सर क्रीक तक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (India-Pakistan Border) पर एक बार फिर से रण होगा, और इस रण का नाम ऑपरेशन त्रिशूल (Operation Trishul) रखा गया है। ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ भारत के तीनों सेनाओं (Three Armies) का संयुक्त युद्धाभ्यास (Joint Maneuvers) है, जिसे देखकर पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच जाएगी और चीन की सेना की भी नींद उड़ जाएगी। इस युद्धाभ्यास की शुरुआत आज यानी 30 अक्टूबर से होगी, जो 13 दिन तक यानी आगामी 10 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए नोटम जारी किया गया है।
ऑपरेशन त्रिशूल को देखकर दुश्मन के छक्के छूट जाएंगे। भारत-पाक बॉर्डर पर 13 दिन तक चलने वाला यह युद्धाभ्यास अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा और इसमें तीनों सेनाओं के 30 हजार ज