भारत में पुरुष और महिलाओं के वेतन का अंतर हुआ सबसे कम

भारत में पुरुष और महिलाओं के वेतन का अंतर हुआ सबसे कम

लंदन । भारत ने लैंगिक समानता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जहां पुरुष और महिला के वेतन में अंतर सबसे कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पुरुष और महिला कर्मचारियों की औसत सैलरी अब लगभग समान है, जो 13,000 से 23,000 डॉलर के बीच दर्ज की गई है।
यह रिपोर्ट वैश्विक वेतन प्रबंधन कंपनी डील द्वारा तैयार की गई है, जिसमें 150 देशों के एक मिलियन से अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स और 35,000 से ज्यादा कंपनियों के डेटा का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कंपनियां अब वेतन निर्धारण में डेटा आधारित और पारदर्शी प्रक्रियाओं का उपयोग कर रही हैं, जिससे वेतन असमानता में कमी आई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत में इंजीनियरिंग और डेटा प्रोफेशनल्स की औसत सैलरी में इस साल भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां इनकी औसत आय 36,000 डॉलर थी, वहीं 2025 में यह घटकर 22,000 डॉलर रह गई। इसके बावजूद भारत में हाइब्रिड वर्क मॉडल का चलन मज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *