Google Analytics Meta Pixel
सतीश शाह की प्रेयर मीट में छलके जज्बात, सोनू निगम के गाने ने सबको किया भावुक

सतीश शाह की प्रेयर मीट में छलके जज्बात, सोनू निगम के गाने ने सबको किया भावुक

मुंबई: मुंबई के जुहू स्थित जलाराम हॉल में सोमवार की शाम एक ऐसी प्रार्थना सभा हुई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह हंसी के बेताज बादशाह, सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को याद करने का पल था। 25 अक्टूबर को किडनी फेलियर के कारण उनका निधन हुआ था और अब फिल्म इंडस्ट्री, दोस्तों और परिवार ने उन्हें सुरों के जरिए विदाई दी।

सुरों के जरिए दी श्रद्धांजलि
प्रेयर मीट की शुरुआत मौन रखकर की गई, लेकिन कुछ देर बाद माहौल संगीत से भर उठा। सोनू निगम ने फिल्म गाइड का मशहूर गीत ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ गाकर सतीश शाह की याद में हर किसी को भावुक कर दिया। सोनू निगम ने यह गीत सतीश शाह की पत्नी मधु शाह के सामने बैठकर गाया। वीडियो में सोनू के चेहरे पर गहरा सम्मान झलक रहा था। जब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *