अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता फेल होने से चीन के माथे पर चिंता की लकीर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता फेल होने से चीन के माथे पर चिंता की लकीर

इस्तांबुल । तुर्की के इस्तांबुल में चल रही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता फिर नाकाम होती दिख रही है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच लिखित गारंटी, शरणार्थी वापसी और सीमा सुरक्षा को लेकर बातचीत बेनतीजा रही। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान नेतृत्व ने पाकिस्तान की शर्तों को ‘अविश्वास पर आधारित’ बताकर खारिज कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस विफलता का बड़ा कारण पाकिस्तान की बढ़त हासिल करने की नीति और तालिबान पर गहराता शक हैं।
खुफिया सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान चाहता था कि अफगानिस्तान लिखित में यह भरोसा दें कि अफगान धरती का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से नहीं होगा। लेकिन तालिबान सरकार ने इस शर्त को अपनी संप्रभुता पर चोट बताया और साफ इंकार कर दिया। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान 15 लाख से ज़्यादा अवैध अफगान शर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *