मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि रूस ने अपनी परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण किया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव के अनुसार, मिसाइल परीक्षण के दौरान लगभग 15 घंटे तक हवा में रही और करीब 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। पुतिन ने दावा किया कि यह मिसाइल दुनिया में किसी अन्य देश के पास नहीं है और यह दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को आसानी से चकमा दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मिसाइल हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है। पुतिन ने कहा कि इस हथियार को जल्द ही तैनात करने की तैयारी की जाए