चक्रवाती तूफान मोंथा: इन इलाकों में बरपाएगा कहर, 110 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवा, रेड अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान मोंथा: इन इलाकों में बरपाएगा कहर, 110 किमी. की रफ्तार से चलेगी हवा, रेड अलर्ट जारी

हैदराबाद: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मोंथा के बंगाल खाड़ी से बढ़कर इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज (28 अक्टूबर) की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.

इन इलाकों में कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान मोंथा
उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए इसके आज शाम या फिर रात के दौरान एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तटों पर टकराने का अनुमान है. इस दौरान चक्रवाती तूफान मोन्था प्रभावित इलाकों में कहर बरपा सकता है. इसका सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा के तटीय इलाकों पर पड़ेगा.

तूफान की रफ्तार बढ़कर 110 किमी होने का अनुमान
आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान मोन्था के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है. इस दौरान इसकी रफ्तार 90-100 किमी प्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *