वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के पास शुक्रवार को गोलीबारी (Firing) की घटना हुई है। एक साइकिल सवार (Cyclist) शख्स ने दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
गोलीबारी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने बयान जारी किया है। उसने वेबसाइट पर लिखा, ”कैम्ब्रिज पुलिस (Cambridge Police) रिपोर्ट कर रही है कि साइकिल पर सवार एक अनजान आदमी ने अभी-अभी शर्मन स्ट्रीट पर एक दूसरे आदमी को गोली मारी है। संदिग्ध साइकिल पर गार्डन स्ट्रीट की तरफ जा रहा है। कृपया उस इलाके से बचें और सुरक्षित जगह पर रहें।” यूनिवर्सिटी ने कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर रहने का ऑर्डर जारी किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया।
पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है, और लोगों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, दी जाएगी। यूनिवर्सिटी ने अपनी इमरजेंसी अलर्ट वेबसाइट पर कहा, “कृपया सावधान रहें