Google Analytics Meta Pixel
छह दिनों में सोने में हुई बड़ी छलांग, चांदी की कीमतों पर भी पड़ा असर

छह दिनों में सोने में हुई बड़ी छलांग, चांदी की कीमतों पर भी पड़ा असर

व्यापार: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। घरेलू वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,185 रुपये बढ़कर 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक स्तर पर पीली धातु 4,250 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई। बता दें कि 10 अक्तूबर को सोने की कीमत 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चांदी भी 10 अक्तूबर को 8,500 रुपये की तेजी के साथ 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी थी।

एमसीएक्स पर सोने में हुई 0.93 प्रतिशत की वृद्धि
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा भाव 1,185 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत चढ़कर 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। लगातार पांचवें सत्र के लिए लाभ को बढ़ाते हुए, पीली धातु वायदा के फरवरी 2026 अनुबंध में भी 977 रुपये या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,29,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया।

एमसीएक्स पर चांदी में हुई 1.51 प्रतिशत की वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *