मुंबई: रजत बेदी ने अपने करियर के कठिन दौर, कनाडा में बिताया समय और परिवार की भूमिका पर खुलकर बातचीत की। इस खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मुश्किल दौर में उनकी पत्नी सबसे बड़ा संबल बनीं। कनाडा में एक लंबा समय बिताने के बाद दोबारा इंडस्ट्री में वापसी पर भी रजत ने खुशी जताई। उन्होंने क्या कहा? पढ़िए
आपकी नई शुरुआत को देखकर ऐसा लगता है, जैसे यह आपके जीवन की ‘सेकंड इनिंग्स’ है। लेकिन उससे पहले का दौर कैसा था, जब आप काम ढूंढ रहे थे, लेकिन वापसी नहीं हो पा रही थी?
सच कहूं तो मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि कमी कहां रह गई। मैंने बहुत काम किया था, अच्छी फिल्में भी की थीं, लेकिन शायद वे फिल्में सफल नहीं हो पाईं और इसी वजह से मैं थोड़ा पीछे रह गया। मैं काम ढूंढ रहा था, लेकिन पिछले दस-पंद्रह वर्षों में मुझे कोई ठोस मौका नहीं मिला। लोग मिलते थे, मैं भी कोशिश करता था, लेकिन शायद मैं खुद भी सिर्फ काम नहीं, सही काम ढूंढ रहा था। ऐसा नहीं था कि जो भी मिलेगा, कर लूंगा। मैं कुछ ऐसा चाहता था जिस पर मुझे गर्व हो, कोई ऐसा प्लेटफॉर्म, कुछ ऐसा जो अंदर