Google Analytics Meta Pixel
गोल्ड ईटीएफ बना निवेशकों की पहली पसंद, इक्विटी फंड में 9% की कमी दर्ज

गोल्ड ईटीएफ बना निवेशकों की पहली पसंद, इक्विटी फंड में 9% की कमी दर्ज

व्यापार: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश सितंबर, 2025 में मासिक आधार पर 8.90 फीसदी की गिरावट के साथ 30,421.69 करोड़ रुपये रह गया। यह लगातार दूसरा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है। इसकी प्रमुख वजह घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का सतर्क होना है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार 55वें माह शुद्ध निवेश आया है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 21.70 फीसदी घटकर 33,430.37 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई में 81.04 फीसदी बढ़कर 42,702.35 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों ने पिछले महीने 8,363.13 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह अगस्त के 2,189.51 करोड़ से 282 फीसदी अधिक है। यह बताता है कि कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बावजूद सोने में निवेशकों का रुझान बना हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *