मुंबई: त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में आखिरी फिल्म ‘गुंटूर करम’ थी, जो जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। इसके 20 महीने बात डायरेक्टर की नई फिल्म को लेकर अपडेट आ गई है। इस आगामी फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती मुख्य भूमिका में होंगे। इस खबर की पुष्टि निर्माता नागा वामसी ने एक पोस्ट के जरिए की है। जानिए उन्होंने क्या लिखा।
निर्माता नागा वामसी ने कहा- शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम
फिल्म निर्माता नागा वामसी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की एक तस्वीर भी साझा किया है। नागा वामसी ने नोट में लिखा, ‘20 महीनों के लंबे अंतराल के बाद, शब्दों के जादूगर त्रिविक्रम गरु कैमरे के पीछे वापस आ गए हैं। सभी के पसंदीदा, विक्ट्री वेंकी मामा गरु के साथ हाथ मिला रहे हैं। मनो