भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, क्वांटम तकनीक पर काम करने वाले 3 प्रोफेसर हुए सम्मानित

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, क्वांटम तकनीक पर काम करने वाले 3 प्रोफेसर हुए सम्मानित

नई दिल्‍ली । भौतिकी (Physics) में नोबेल पुरस्कार 2025 (Nobel Prize 2025) के विजेताओं (Winners) का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को क्वांटम मेकेनिक्स टनलिंग में काम करने के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया जाएगा। इन तीनों शख्सियतों को 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ब्रिटेन में जन्मे क्लार्क कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोफेसर हैं। वहीं फ्रांस के डेवोरेट, येल विश्वविद्यालय के साथ-साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा में भी प्रोफेसर हैं। वहीं मार्टिनिस भी एक प्रोफेसर हैं। नोबेल समिति ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा है कि तीनों पुरस्कार विजेताओं ने एक इलेक्ट्रिकल सर्किट के साथ प्रयोग किए है जिससे क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक की अगली पीढ़ी के विकास के कई नए अवसर खुले हैं।

भौतिकी के नोबेल की बात की जाए साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं पिछले साल, AI के गॉडफादर माने जाने वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *