Google Analytics Meta Pixel
150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से BMW से रेस लगा रही पोर्श कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर घायल

150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से BMW से रेस लगा रही पोर्श कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर घायल

मुंबई: राजधानी मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जोगेश्वरी के पास बीती रात बड़ा हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार लग्जरी कार पोर्श अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि एक बीएमडब्ल्यू कार से रेस लगाने के दौरान ये हादसा हुआ. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जोगेश्वरी के पास कल देर रात एक तेज रफ्तार पोर्श कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय पोर्श कार लगभग 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बीएमडब्ल्यू से रेस कर रही थी. तभी पोर्श कार अनियंत्रित हो गई और ये एक डिवाइडर से टकरा गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *