नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया. इस टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी जगह दी गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने इसका शानदार जश्न मनाया और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार शतक ठोक दिया. इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 75 रनों की पारी खेली थी. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मैचों में दो फिफ्टी और एक शतक ठोक चुका है.
साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच मैच में 73 रनों की पारी खेलने वाले साई सुदर्शन ने दूसरे मैच में भी अपने बल्ले से रन बनाने में कंजूसी नहीं की. इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 140 गेंदों में 6 चौके औ