कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद गहराया, एक्स HR के पति की मौजूदगी से मचा हंगामा

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद गहराया, एक्स HR के पति की मौजूदगी से मचा हंगामा

मुंबई: कुछ महीने पहले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन और एचआर प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट की तस्वीर सामने आने के बाद काफी हंगामा मचा था। अब इतने वक्त के बाद इस मामले में एक नई जानकारी निकलकर सामने आई है। इसके मुताबिक, एचआर एक्जीक्यूटिव क्रिस्टिन कैबोट के पति भी उस वक्त कहीं और नहीं बल्कि कोल्डप्ले के उसी कॉन्सर्ट में मौजूद थे। वो भी अपनी गर्लफ्रैंड के साथ।

कई हफ्तों से क्रिस्टिन से अलग रह रहे थे पति
जब एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट का वीडियो सामने आया था, तो कहा गया था इस घटना के समय क्रिस्टिन के पति जापान में थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रिस्टन के पति उस समय जापान में नहीं, बल्कि उसी कॉन्सर्ट में थे। वो भी अपनी किसी महिला मित्र के साथ। एक सूत्र ने पीपल को बताया कि दरअसल वो कोल्डप्ले के उसी कॉन्सर्ट में थे जहां क्रिस्टिन थीं। द इंडिपेंडेंट के अनुसार, यह भी पता चला है कि क्रिस्टिन और उनके पति एंड्रयू कैबोट कई हफ्तों से अलग रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कई हफ्तों से अलग रह रहे थे। सब कुछ सौहार्दपूर्ण था। क्रिस्टिन काम के लोगों के साथ बॉक्स में थी। हालांकि वह कंपनी का बॉक्स नहीं था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *