Google Analytics Meta Pixel
अभिषेक शर्मा का करारा बयान, बोले– हारिस रऊफ के साथ झगड़ा करना था जरूरी

अभिषेक शर्मा का करारा बयान, बोले– हारिस रऊफ के साथ झगड़ा करना था जरूरी

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान का मैच हो और माहौल में गर्मी ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? कुछ ऐसा ही 21 सितंबर की शाम दुबई में भी देखने को मिला. सुपर-4 के संग्राम में भारतीय पारी के 5वें ओवर के दौरान माहौल तब गरमा गया जब अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच बहस छिड़ गई. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों को रोकने के लिए बीच में अंपायर गाजी सोहेल को आना पड़ा. हारिस रऊफ से अभिषेक अकेले ही नहीं भिड़े बल्कि इस बहसबाजी में उन्हें शुभमन गिल का भी पूरा सपोर्ट मिला.

हारिस रऊफ से भिड़े अभिषेक और गिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *