पूर्व महिला क्रिकेटर और बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सदस्य सुलक्षणा नाइक को उम्मीद है कि इस बार 30 सितंबर से शुरु हो रहे एकदिवसीय विश्वकप में भारतीय टीम के जीतने की अधिक संभावना है। सुलक्षणा का कहना है कि इसका कारण भारत और श्रीलंका में विश्वकप का होना है। साथ ही कहा कि इससे टीम को घरेलू मैदानों का भी लाभ मिलेगा। भारतीय महिला टीम ने आज तक ये खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उसका लक्ष्य इस बार किसी भी हालत में जीत दर्ज करना रहेगा। सुलक्षणा ने विश्व कप ट्रॉफी दौरे को लेकर एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘ भारतीय टीम विश्व कप जीतने में पूरी तरह से सक्षम है। साथ ही कहा कि टीम को लेकर दबाव नहीं लेना होगा।‘‘ साथ ही कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम को जीत की आदत डालनी चाहिए। इसके लिए उन्हें पुरुष टीम की तरह ही निडर रवैया अपनाना चाहिये।’’
वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी संगीता कटवारे ने कहा कि विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका