मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम पिछले कुछ वक्त से राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। अक्सर ही दोनों को एकसाथ भी कई मौकों पर देखा गया है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। अब हाल ही में श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कैमरे की ओर घूर रही हैं और उनके चेहरे को जूम इन जूम आउट किया जा रहा है। वैसे तो वीडियो बनाने वाले की शक्ल नहीं दिख रही है, लेकिन श्रद्धा ने अपनी इस पोस्ट में राहुल मोदी को टैग किया है। साथ ही श्रद्धा के कैप्शन ने एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाओं को हवा दी है।
श्रद्धा ने राहुल मोदी को बोला हट !