मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ का चौथा हफ्ता भी खूब ड्रामा और झगड़ों से भरा नजर आ रहा है। शो के नए कैप्टन का फैसला एक टास्क के जरिए किया जा रहा है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहे कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज ने आखिरकार घर की कमान अपने हाथों में ले ली है। आखिर कैसे अभिषेक ने कप्तानी हासिल की, चलिए जानते हैं।
अभिषेक और आवेज की भिड़ंत
कप्तानी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज का आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में साफ दिखाई देता है कि अभिषेक, आवेज दरबार का रास्ता रोकते हुए उनसे धक्का-मुक्की करते हैं। वहीं अमाल मलिक ने अभिषेक पर सीधा सवाल उठाया, जिस पर दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। अभिषेक के तेवरों से साफ झलक रहा था कि वह कप्तानी की कुर्सी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।