नई दिल्ली। जॉर्जिया बॉर्डर पर भारतीयों के साथ गलत बर्ताव करने की खबर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने दावा किया है कि जब वह आर्मेनिया से जॉर्जिया में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे तो 56 भारतीयों के साथ जॉर्जियन अधिकारियों ने बेहद अमानवीय व्यवहार किया। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि पूरे ग्रुप के पास ई-वीजा और सही दस्तावेज थे, फिर भी उन्हें घंटों तक अपमान सहना पड़ा। यात्रियों को आर्मेनिया और जॉर्जिया के बीच मुख्य चेकपोस्ट पर 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक ठंड में खड़ा र