Google Analytics Meta Pixel
इलैयाराजा से टकराव पड़ा भारी, ‘गुड बैड अग्ली’ अब नेटफ्लिक्स पर नहीं दिखेगी

इलैयाराजा से टकराव पड़ा भारी, ‘गुड बैड अग्ली’ अब नेटफ्लिक्स पर नहीं दिखेगी

मुंबई: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। दरअसल, दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा के गानों के बिना अनुमति के इस्तेमाल को लेकर अदालत के आदेश के बाद अब ‘गुड बैड अग्ली’ नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है। न्यायमूर्ति एन सेंथिलकुमार ने निर्माताओं को इलैयाराजा के संगीत के साथ फिल्म प्रदर्शित करने से रोक दिया है।

इलैयाराजा ने मेकर्स से की थी लिखित माफी की मांग
आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित ‘गुड बैड अग्ली’ इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई थी। लेकिन अब कॉपीराइट उल्लंघन की चिंताओं के कारण फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इलैयाराजा के गाने ‘ओट्टा रुबा थारेन’, ‘एन जोड़ी मंजा कुरुवी’ और ‘इलमाई इधो इधो’ फिल्म में शामिल थे। लेकिन संगीतकार ने इनके इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कानूनी रूप से विवाद को आगे बढ़ाने से पहले निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये और लिखित माफी की मांग भी की थी।

यह है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *