नई दिल्ली: लखनऊ में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित कर दी है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने केवल 80 गेंदों में 22 चौके-छक्के लगाकर नाबाद शतक ठोका. पहले दिन मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज सैम कॉन्स्टस ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 141.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई की.
जॉश फिलिप ने ठोका तेज शतक
इंडिया-ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-ए के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉश फिलिप ने नाबाद शतक लगाया. पहले दिन वो 3 रन बनाकर नाबाद लौटे थे, लेकिन दूसरे दिन जब जॉश फिलिप मैदान में उतरे तो उनका इरादा कुछ और था. उन्होंने इंडिया-ए के सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई की. इस दौरान उन्होंने केवल 80 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक ठोक दिया.