स्पॉन्सरशिप में बड़ा बदलाव: Apollo Tyres बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया साथी

स्पॉन्सरशिप में बड़ा बदलाव: Apollo Tyres बना भारतीय क्रिकेट टीम का नया साथी

नई दिल्ली: ड्रीम11 के बाहर होने के बाद अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक बना है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मंगलवार को दी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘अपोलो टायर्स के साथ समझौता हो गया है। हम इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषित करेंगे।’

इनके भी बोली में शामिल होने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपोलो टायर्स का बीसीसीआई के साथ साल 2027 तक का करार हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नए डील के तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जो ड्रीम11 के पहले के चार करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपोलो टायर्स के अलावा कैनवा और जेके टायर बोली लगाने वाली दो अन्य कंपनियां रहीं। इसके अलावा, बिड़ला ऑप्टस पेंट्स निवेश करने के लिए उत्सुक तो दिख रही थी, लेकिन बोली प्रक्रिया में भाग नहीं ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *