मुंबई। एक बार फिर मुंबई में मोनो रेल अचानक रुक गई। इससे यात्री घबरा गए और हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी की वजह से मोनो रेल रास्ते में ही एंटॉप हिल के पास रुकी। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद कम से कम 17 यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरी मोनो रेल में बैठाया गया। बता दें कि एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है जब मोनो रेल ने रास्ते में ही जवाब दे दिया।
जानकारी के मुताबिक निकाले गए यात्रियों को चेंबूर की ओर से आ रही