सिलीगुड़ी: दुर्गा पूजा से पहले सिक्किम में पर्यटन की वापसी होने वाली है. लंबे इंतज़ार के बाद, सोमवार से पर्यटकों को लाचुंग आने की अनुमति दे दी गयी है. मंगन जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. हालांकि, कुछ इलाकों में खराब सड़कों के कारण, लाचेन में पर्यटकों का प्रवेश अभी भी प्रतिबंधित है. उत्तरी सिक्किम का लाचेन अभी भी बंद है.