व्यापार: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई से 606 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत 1,400 रुपये बढ़कर 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।
एमसीएक्स पर सोने का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 606 रुपये या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसी प्रकार, दिसंबर डिलीवरी वाला कीमती धातु वायदा भाव 612 रुपये गिरकर 1,08,176 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
चांदी में भी देखने को मिली गिरावट