Google Analytics Meta Pixel
राजधानी में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी बिना बदलाव के स्थिर रही

राजधानी में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी बिना बदलाव के स्थिर रही

व्यापार: फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली के बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बुधवार को यह 1,000 रुपये बढ़कर 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें बुधवार को 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर चढ़कर 3,547.09 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, “फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में ढील दिए जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी है।”

मेहता ने कहा, “इस सप्ताह के अंत में ओपेक+ की बैठक होगी, जबकि रूस की आपूर्ति को लेकर चिं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *