छत्तीसगढ़ का मरवाही उपचुनाव कांग्रेस के नाम रहा। पहली बार जोगी परिवार के इस गढ़ में किसी राजनीतिक दल ने सेंध लगाई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर केके ध्रुव ने 38,197 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डॉक्टर गंभीर सिंह को शिकस्त दी। मंगलवार को आए नतीजों में डॉक्टर ध्रुव को 83,561 वोट मिले। जबकि भाजपा के डॉक्टर गंभीर को 45,364 मतों से संतोष करना पड़ा।
जोगी परिवार के सहयोग के बावजूद भाजपा फिर नंबर दो की पोजिशन पर रही। तमाम कोशिशों के बावजूद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) अध्यक्ष अमित जोगी पिता की विरासत को बचा नहीं सके। चुनाव से पहले ही बाहर हो जाने के बाद भाजपा को समर्थन देना भी काम नहीं आया। पहले चरण से मिली कांग्रेस की बढ़त, अंतिम राउंड तक जारी रही।