c
परमाणु जंग के मुहाने पर थे भारत-पाक! ट्रंप बोले– मेरी वजह से बचा युद्ध, 7 लड़ाकू विमान भी गिरे

परमाणु जंग के मुहाने पर थे भारत-पाक! ट्रंप बोले– मेरी वजह से बचा युद्ध, 7 लड़ाकू विमान भी गिरे

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर सोमवार को बड़ा दावा किया. वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई. ट्रंप के मुताबिक, इनमें से एक बड़ा संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच था, जो ‘परमाणु युद्ध’ में तब्दील हो सकता था.

इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैंने इन सब युद्धों को रोक दिया. इनमें से एक बड़ा युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला था.” “यह युद्ध अगले स्तर तक पहुंच चुका था और परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था. उन्होंने पहले ही 7 लड़ाकू विमानों गिरा दिए थे, इससे हालात बेकाबू हो रहे थे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *