जानापाव का महत्व वृंदावन से कम नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जानापाव का महत्व वृंदावन से कम नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अलौकिक
“जानापाव तीर्थ स्थल पर सभी आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे”
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जानापाव में आयोजित “श्रीकृष्ण पर्व” में हुए शामिल

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अलौकिक थीं। प्रदेश सरकार श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए अभियान चला रही है। जो महत्व मथुरा, गोकुल और वृंदावन का है, वही महत्व जानापाव का है। परशुराम जी ने श्रीकृष्ण को यहीं पर सुदर्शन चक्र दिया था। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। भगवान श्रीकृष्ण को परशुराम जी का आशीर्वाद मिला। अनेक अवसरों पर जब सभी अस्त्र-शस्त्र फेल हुए तो श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र का उपयोग किया और उनकी जय-जयकार हुई। प्रदेश में धूमधाम से भगवान श्री बलराम जयंती, स्वतंत्रता दिवस के बाद आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *