नई दिल्ली : भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने देश के वीर सैनिकों को सलाम किया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज हम आजादी की मुस्कान के साथ जी रहे हैं क्योंकि हमारे जवान अदम्य साहस के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इस खास दिन पर हमें अपने नायकों के बलिदान को याद कर गर्व से कहना चाहिए- जय हिंद। स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेट और खेल जगत ने देश के प्रति अपने प्यार और सम्मान को दिल से व्यक्त किया और उन सैनिकों को याद किया जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर खेल जगत के अन्य सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। खेल मंत्री मंसुख मंडाविया ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अमृत काल में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। वहीं, ऋषभ पंत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जीत का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जीत के पल को दर्शाया गया है। पंत ने कैप्शन में लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं और भारत के लिए जीतना उनमें सबसे ऊपर होता है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।’
वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी एक प्रेरणादायक तस्वीर के साथ स्वतंत्रता दिव