व्यापार : मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई का नाम एर बार फिर सुर्खियों में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि घई की पोती सानिया चंडोक की सगाई भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से हुई है। दोनों परिवारों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
रवि घई आतिथ्य क्षेत्र के एक प्रमुख नाम
रवि घई आतिथ्य क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है। वे ग्रेविस समूह के प्रमुख हैं। ग्रेविस का खाद्य और आतिथ्य, दोनों क्षेत्रों में सफल उद्यम है। साथ ही वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
रवि घई प्रतिष्ठित होटल मैनेजमेंट कॉर्नेल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद वे मुंबई वापस लौट आए और अपने पिता इकबाल कृष्ण (आईके) घई का बिजनेस संभाला। उनके कार्यकाल में ग्रेविस समूह ने क्वालिटी आइसक्रीम और नटराज होटल (जिसे अब इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के नाम से जाना जाता है) जैसे प्रसिद्ध ब्रांड लॉन्च किए।