c
एशिया कप से पहले पाकिस्तान टीम अनाउंसमेंट की उलटी गिनती शुरू

एशिया कप से पहले पाकिस्तान टीम अनाउंसमेंट की उलटी गिनती शुरू

नई दिल्ली : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान 19 या 20 अगस्त को होने की खबर है. मगर पाकिस्तान को लेकर रिपोर्ट है कि वो अपनी टीम का ऐलान टूर्नामेंट शुरू होने से 48 घंटे पहले कर सकता है. मिल रही जानकारी के मुताबिक इसके पीछे की वजह ट्राई-सीरीज को बताई जा रही है. एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम एक ट्राई सीरीज खेलने वाली है, जिसका आगाज 29 अगस्त से होना है. इस ट्राई-सीरीज की दो और टीमें अफगानिस्तान और UAE होगी. रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्राई सीरीज के बाद ही पाकिस्तान, एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान करेगा.

ट्राई सीरीज नहीं, एशिया कप का ड्रेस रिहर्सल

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की तरह अफगानिस्तान और UAE भी क्वालिफाई कर चुकी हैं. ऐसे में 29 अगस्त से शुरू हो रही ट्राई सीरीज तीनों टीमों के लिए ड्रेस रिहर्सल की तरह होगी. अच्छी बात ये है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान और UAE के बीच ये ट्राई सीरीज वहीं खेली जानी है, जहां पर एशिया कप भी होना है. इससे उन टीमों को वहां के कंडीशन और पिच के मिजाज के साथ ढलने का मौका मिल जाएगा.

7 सितंबर को ट्राई सीरीज खत्म, 9 सितंबर से एशिया कप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *