Google Analytics Meta Pixel
जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में किया सुनील को विश, अथिया की पोस्ट ने जीता दिल

जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में किया सुनील को विश, अथिया की पोस्ट ने जीता दिल

मुंबई : 90 के दशक में एक्शन हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में आए सुनील शेट्टी आज एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। 11 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बेटी अथिया शेट्टी से लेकर इंडस्ट्री के उनके कुलीग और दोस्तों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए, अपनी पोस्ट में ये सभी सुनील शेट्टी के लिए क्या कह रहे हैं।

अथिया ने शेयर किए इमोशन

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा और अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक प्यारी सी बात भी लिखी है। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा। आप दुनिया के सबसे बेस्ट पापा हैं और अब बेस्ट नाना हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपने जो कुछ हमारे लिए किया, उसके लिए थैंक यू।’ अथिया ने सुनील शेट्टी और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने भी सुनील शेट्टी को बथे डे विश किया है। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे शेट्टी। तुम्हारे ऊपर प्यार, खुशियां यूं ही बरसती रहें। तुम्हारी हेल्थ अच्छी रहे। मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार।’ वहीं जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के साथ एक कमाल की फोटो शेयर की है और उस पर लिखा है, ‘असली भिडू़ हमेशा।’

सुनील शेट्टी इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

इन दिनों सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ वेब सीरीज ‘हंटर 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज में सुनील पॉजिटिव तो जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में हैं। वहीं सुनील शेट्टी जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। इस के अलावा वह ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *