ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडिया-ए विमेंस टीम को लगातार तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ गया

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडिया-ए विमेंस टीम को लगातार तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ गया

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडिया-ए विमेंस टीम को लगातार तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ गया। होम टीम ने 4 रन के करीबी अंतर से आखिरी मुकाबला जीता और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। सिआना जिंजर ने 4 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया-ए की मजबूत शुरुआत मैकाय में रविवार को ऑस्ट्रेलिया-ए ने बैटिंग चुनी। एलिसा हीली ने 27 और ताहलिया विल्सन ने 14 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, दोनों छठे और 7वें ओवर में पवेलियन लौट गईं। कर्टनी वेब 1 ही रन बनाकर 8वें ओवर में कैच हो गईं।

मैडलिन पेन्ना ने फिर अनिका लीरोयड के साथ पारी संभाली। लीरोयड 22 और कप्तान निकोल फाल्टुम 11 रन बनाकर आउट हुईं, उनके बाद टेस फ्लिंटॉफ भी 11 रन ही बना सकीं। पेन्ना ने 39 रन की पारी खेली। आखिर में सिआना जिंजर ने 17 रन बनाए और टीम को 144 रन तक पहुंचा दिया। इंडिया-ए के लिए राधा यादव और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए। सजीवन साजना को 1 विकेट मिला। 1 बैटर रन आउट भी हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *