मुंबई : साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म ‘किंगडम’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। 31 जुलाई यानी आज फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। हिंदी में फिल्म को ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया है। लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे विजय के लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे अहम मोड़ साबित हो सकती है। इस फिल्म को अब तक दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में विजय के अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अब अलग-अलग तरह से अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं।
जासूसी की दुनिया में ‘सूरी’ बनकर छा गए विजय
फिल्म ‘किंगडम’ में विजय देवरकोंडा एक सीक्रेट मिशन पर निकले भारतीय जासूस ‘सूरी’ के किरदार में नजर आते हैं। पूरी फिल्म में विजय इतनी गहराई से किरदार में उतरते हैं कि दर्शकों को स्क्रीन पर सिर्फ ‘सूरी’ दिखाई देता है, विजय नहीं। यही बात कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स पर की है और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स