नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘दोहरा शतक’ लगाने से केवल एक कदम दूर हैं। ये मुकाम वो ओवल टेस्ट मैच में हासिल कर सकते हैं। एजबेस्टन टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले मोहम्मद सिराज से आखिरी टेस्ट मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचने के सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।